English Me Baat Kaise Kare? | इंग्लिश में बात कैसे करें?

English Me Baat Kaise Kare? | English Me Baat Karna Sikhe | इंग्लिश में बात कैसे करें? | इंग्लिश में बात करना सीखें 

Advertisement

English Me Baat Kaise Kare:- इंग्लिश भाषा से हमारा परिचय जन्म लेते ही हो जाता हैं। बचपन से जवानी तक हमें इंग्लिश बोलना आ जाना चाहिए लेकिन फ़िर भी हम इंग्लिश बोल नहीं पाते है, किसी से फ़ोन पर इंग्लिश में बात नहीं कर पाते है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारे अंदर विश्वाश की कमी होती है या हमारा वातावरण उस लायक नहीं होता जिसमे हम  इंग्लिश में बात करना सीखें सकते हैं।

वैसे तो हमारे भारत में सबसे ज़्यदा बोली जाने वाली भाषा हिंदी है। पर समय की जरूरतों और इस आधुनिक दुनिया में बोल-चाल करने के लिए हमे इंग्लिश बोलना जरूर आना चाहिए। इंगिलश में बात करना कोई ज़्यदा कठिन काम न हैं। बस आपने थोड़ा प्रयास करना होगा फिर आप फर्राटेदार अंग्रेजी में बात कर पाएंगे।

इस पोस्ट में आप जानेगे की इंग्लिश में कैसे बात करते हैं ? और कुछ उदाहरण भी आपको बताये जायेंगे जिनको पढ़ कर आपको थोड़ा बहुत पता चल जायेगा की English Me Baat Kaise Kare?

English Me Baat Kaise Kare?

इंग्लिश में वार्तालाप से पहले आपको अपने मन से डर और झिझक निकल कर एक नया ऊर्जा और आत्मविश्वास लाना होगा। अब आपको english me baat करने की रूचि को बनाये रखते हुए अपने आत्मविश्वास को और बढ़ाना होगा। इसके लिए नीचे दिए गए सुझाव को आप अपना सकते हैं :-

इन 5 बिंदुओं की सहायता से इंग्लिश में बात करने की रूचि को बढ़ाए 

  1. सबसे पहले अपने मन से डर और झिझक को दूर कीजिये और उठते-बैठते, मित्रो, घरवालों के बीच इंग्लिश में बात करें।
  2. अंग्रेजी में बात करते समय झिझक नहीं, गलत या सही पर अंग्रेजी में बोलिए।
  3. आत्मविश्वास भरपूर रखिये क्योकि बहुत सी गलतियां ज्ञान की नहीं, विश्वाश की कमी से होती है।
  4. गलतियों से घबराइए नहीं इंग्लिश में बोलते रहिये। धीरे-धीरे भाषा सुधरेंगी।
  5. फ़ोन पर या अपने आप से इंग्लिश में बात करने का प्रयास करिये।

English Me Baat Kaise Shuru Kare?

इंग्लिश में बात शुरू करने के लिए बात-चित की प्रक्रिया को मनोरंजक व आसान बनाने के लिए आप प्रतिदिन आपके जीवन में उपयोग आने वाली चीजों को इंग्लिश में  बोलने का प्रयास करें। रोजाना किताब, न्यूज़ पेपर पढ़िए, इंग्लिश मूवी या कॉमेडी देखिये जिसे आप बोरियत भी नहीं होने और आपका मन भी लगा रहेंगा।

एक साथी बनाये। फोन पर या आमने-सामने बैठ कर एक दूसरे से इंग्लिश में बात करें। एक छोटी सी डायरी बनाये जिसमे आप अपने पुरे दिन की बातो को नाटिका के रूप में लिखिए और बोलिये। इससे मनोरंजन भी होगा और इंग्लिश का ज्ञान भी बढ़ेगा।

अपने भाई-बहन, घरवालों से संवादों में बोलने का प्रयास करिये जैसे :- आपका और आपकी माँ का संवाद

माँ :- उठो बेटा पांच बज गए .Mother :- Get up My Son. It’s five O’clock.
आप :- अभी बहुत जल्दी है, मम्मी .You :- It’s too early mummy.
माँ :- आज तुम्हारा साइंस का एग्जाम है। उठो और अपना कोर्स दोहरा लोMother :- You have your exam today. Get up and revise your course.
आप :- अच्छा मम्मी, दो मिनट में उठता हूँ।You :- Ok mummy. I will get uo in two minutes.
माँ :- जल्दी उठ कर मुँह धो लो। तब तक मै तुम्हारे लिए दूध लाती हूँ।Mother :- Hurry up and wash you face. Than I’ll get milk for you.
आप :- अच्छाYou :- Ok.

English Me Baat Karne Ka Tarika

English Me Baat Kaise Kare:-एक बात हमेशा ध्यान में रखिये इंग्लिश हमारी मातृभाषा नहीं हैं। अगर आप शुरुवात में अंग्रेजी बोलने पर कभी-कभी अटक जाये तो घाबरिये नहीं क्योकि अच्छे-अच्छे इंग्लिश बोले वाले लोग भी कई बार सही उच्चारण न कर  पाने के कारण अटक जाते हैं।

ऐसी परिस्थिति में आप भी वही करिये जो सभी बुद्धिमान लोग करते है। अंग्रेजी वाक्यों के बीच में हिंदी का शब्द जोड़ दीजिए। क्योकि जब हम हिंदी भाषा में इंग्लिश के कुछ वाक्यों को जोड़ कर बोल सकते है तो फिर इंग्लिश के वाक्यों में हिंदी जोड़ कर क्यों नहीं बोल सकते हैं। आपको कोई इस बात पर टोकेगा भी नहीं।

आजकल बड़े से बड़े नेता, अफ़सर, स्टूडेंट्स, आदि इंग्लिश बोलते समय अटक जाते है तो वह तुरंत हिंदी भाषा का इस्तेमाल कर लेते है ऐसे में वार्तालाप में तालमेल बना रहता हैं। परन्तु याद रखिये कि दो भाषाओ के शब्द को मिलाते हुए झिझक न करें सहजता से काम लेना चाहिए। जैसे की आप नीचे दिए गए उदाहरण में देख सकते है :-

Mrs. Batra : Hello Mrs. Kapoor, कैसी है ?
Mrs. Kapoor : Fine, thank you, आप कैसी हैं ?
Mrs. Batra : ठीक हूँ I coming from market ?
Mrs. Kapoor : जी हा I went to buy some सब्जी-भाजी
Mrs. Batra : आइये न come for a while.
Mrs. Kapoor : Thank you फिर कभी।

कुछ और उदाहरण लेते है जिनमे बहुत सरलता से इंग्लिश के साथ हिंदी जोड़ कर बोला गया हैं :-

He is a महा-बोर
Let’s do some मौज-मस्ती
Do it फ़टाफ़ट
Everything is उल्टा-पुल्टा here.

ऊपर दिए गए उदाहरण के द्वारा हमने आपको कुछ तरीके बताया है जिनको आप ध्यान में रख कर इंग्लिश बोलने में कभी संकोच नहीं करेंगे, और बहुत ही सरलता के साथ इंग्लिश बोलने वाले लोगो के बीच में अपना स्थान बना सकते हैं। तो आइये अब जानते हैं, इंग्लिश में बात करते समय क्या करे और क्या न करें ?

इंग्लिश में बात करते समय क्या और क्या न करें ? (During english speaking Do and Don’t)

Do (ऐसा करें)Don’t (ऐसा न करें)
सदा नम्रता से बात करें।अपनी मत हाँके।
सोच समझ कर बात करें।बिना तर्क के बात न करें।
दुसरो की बात ध्यान से सुने।दूसरो को बोलते समय न टोके।
अपनी आवाज और चेहरा के भाव को बात करते समय क़ाबू में रखे।गन्दी भाषा का प्रयोग न करें।
बातचीत से मित्र बनाये, शत्रु नहीं।बुदबुदाए मत, साफ बात करें।
अपने से बड़े लोगो से आदर से बात करें।अर्थ समझे बिना किसी शब्द का प्रयोग कभी न करें।

इंग्लिश में बात करने के कुछ उदाहरण 

Topic :- Intriducing Self & Other  (अपना और दूसरों का परिचय)

राघव और सुधीर पहली बार एक पार्क में मिलते है। दिखिए, वे किस तरह एक दूसरे से जान-पहचान करते हैं।

राघव : माफ़ कीजिये, क्या मैं यहाँ बैठ सकता हूँ ?Raghav : Excuse me, can I seat here please?
सुधीर : जी हा।Sudhir : Yes Please.
राघव : धन्यवाद, मैं राघव हूँ।Raghav : Thank you, Hello, I am Raghav.
सुधीर : मैं सुधीर हूँ।Sudhir : I am Sudhir.
राघव :  आप क्या करते हैं ?Raghav : What do you?
सुधीर : मैं एक बिजली विभाग में काम करता हूँ। और आप ?Sudhir : I am a electrician in BSSE.
राघव : मैं बैंक ऑफ़ इंडिया में अकाउंटेंट हूँ।Raghav : I am an accountant in the Bank of India.
सुधीर : आप कहा से हैं ?Sudhir : Where are you from?
राघव : मैं मुंबई का रहने वाला हूँ। और आप ?Raghav : I am from Mumbai. And you?
सुधीर : मैं दिल्ली का ही रहने वाला हूँ।Sudhir : I am from Delhi itself.

Topic :- At the Railway Station (रेलवे स्टेशन पर बातचीत)

यात्री : दिल्ली मेल कब जाती है जी ?Passenger : When does the Delhi mail come?
क्लर्क : सात बजे।Clerk : At seven O’clock.
यात्री : दिल्ली के लिए कब चलती हैं ? Passenger : When does it leave from Delhi?
क्लर्क : साढ़े सात बजे।Clerk : At seven thirty.
यात्री : किस प्लेटफार्म से ? Passenger : From which platform please?
क्लर्क : प्लेटफार्म नंबर चार से।Clerk : Platform number 4.
यात्री : जी टिकट कहाँ से मिलेगा ? Passenger : From where can I buy the ticket please?
क्लर्क : खिड़की नंबर तीन से।Clerk : From window number 3
यात्री : धन्यवाद। Passenger : Thank You.

Topic :- Talking on the Phone (फ़ोन पर बातचीत)

मोना : हेलो, 712309 से बोल रही है ?Mona : Hello, is that 712309?
रोमा : जी हाँ।Roma : Yes.
मोना : ज़रा नेहा से बात करा दीजिये।Mona : May I speak to Neha please?
रोमा : नेहा तो घर पर नहीं हैं। आप कौन बोल रही हैं ?Roma : Neha is not around. Who is speaking please.
मोना : मोना सेठ।Mona : Mona Seth.
रोमा : मोना, मैं नेहा की बहन रोमा बोल रही हूँ। मम्मी के साथ शॉपिंग के लिए गई है। कोई मैसेज है क्या ?Roma : Mona, I am Roma, Neha’s sister. Neha is out shoping with mummy. Can I take message for her?
मोना : जैसे ही वह आये उससे कहना की मुझसे बात कर लें।Mona : Could you please ask her to call me as soon as she is back?
रोमा : ठीक हैं। उसके पास तुम्हारा नंबर हैं।Roma : Ok does she have your number?
मोना : ज़रा लिख लेना। मैं अपने अंकल के यहाँ से बोल रही हूँ।Mona : Please note it down. I am calling from my uncle’s house.
रोमा : एक मिनट, है बोलोंRoma : Just a moment, yes please.
मोना : 34426727Mona : It is 34426727.
रोमा : 34426727 ठीक हैं न ?Roma : 34426727 is that right?
मोना : हाँ, धन्यवादMona : Yes thank you Roma, bye.

FAQ : English Me Baat Kaise Kare?

प्रश्न 1. इंग्लिश में बात कैसे करें ?

उत्तर :- इंग्लिश में बात करने के लिए सबसे पहले आपके अंदर विश्वास होना चाहिए। इंग्लिश में वार्तालाप से पहले आपको अपने मन से डर और झिझक निकल कर एक नया ऊर्जा और आत्मविश्वास लाना होगा।

प्रश्न 2. दोस्तों में इंग्लिश में बात कैसे करें ?

उत्तर :- दोस्तों से इंग्लिश में इस तरीके से बातचीत करें की वह आपकी आवाज का कायल हो जाएं। पहले उसका हालचाल पूछिए फिर उससे उसके माता-पिता का समाचार लीजिए।

प्रश्न 3. इंग्लिश सीखने का सबसे आसान तरीका कौन सा हैं ?

उत्तर :- इंग्लिश सीखने का सबसे सरल तरीका होता हैं कि आप अपने घर में इंग्लिश बोलना शुरू कीजिए। क्योकि घरवालो से इंग्लिश में बात करने से आपके अंदर एक आत्मविश्वास आएगा और आपकी इंग्लिश बोलने की झिझक भी दूर हो जाएगी।

यह भी पढ़िए :-

Leave a Comment