Ghar Par Body Kaise Banaye? – जानिए आसान तरीके घर पर बॉडी बनाने के लिए

Ghar Par Body Kaise Banaye? – दोस्तों आज के दौर में Fitness के लिए Gym का प्रचलन बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है, आजकल देखने में आता है की  हर युवा वर्ग अपने शरीर को फिट रखने के लिए  “व्यायाम शाला”  यानि  Gym Join करता है और अपनी बॉडी बनाता है।

Advertisement

क्या आप जानते है दोस्तों की Gym जाने का Trend हमारे Bollywood से आया हैं जहाँ पर देखा जाता है की हीरो, हेरोइन फिल्म को करने से पहले Gym जाकर अपनी बॉडी बनाते हैं ताकि आकर्षक दिख सकें।

उसी को देखते हुए नए-नए लड़के और लड़किया Gym में जाकर Workout करते है। ताकि उनकी भी बॉडी बन सकें। लेकिन मेरा आपसे यह सवाल है की क्या हम Gym में जाकर ही अपने शरीर को फिट रख सकते है?

बहुत से लोग इस सवाल का जवाब देंगे की बिना Gym जाये फिट नहीं रह सकते हैं। लेकिन दोस्तों ऐसा बिलकुल भी नहीं हैं क्योंकि आज के समय में घर पर भी बॉडी बनाया जा सकता हैं। ज़रा उन लोगों के बारे में सोचिए जिनके पास Gym Trainer को फ़ीस देने के पैसे नहीं होते है तो क्या वह लोग फिट नहीं रहते या उनकी बॉडी नहीं बनती है या फिर वह लोग सिक्सपैक नहीं बनाते हैं।

आज के समय में गली-गली में Gym खुल गए हैं। पर मित्रो अब देखने में आता है, की Gym भी बहुत महंगे हो गए है। और GYM खोलना एक तरह का Professional Work बन गया है। जिसे ज्वाइन करने के लिए महीने की बहुत ज्यादा फ़ीस लगती है, जिसे चुकाना हर किसी के बस में नहीं  है।

तो दोस्तों अब बात ये आती है की जो लोग पैसे वाले है वो Gym भी  चले जाते है, पर जिनके पास ज्यादा पैसे नहीं है वह लोग घर पर किन तरीकों को अपना कर बॉडी बना सकते हैं और खुद को फिट रख सकते हैं। आइये जानते है –

Ghar Par Body Kaise Banaye?

इस लेख में आगे बढ़ने से पहले मैं आप लोगो से एक बात पूछना चाहता हूँ की आखिर सही मायने में  बॉडी बनाना क्या होता हैं?, हम इसे कैसे परिभाषित करेंगे? क्या Body बनाना ही Fitness है? आप Fitness को किस रूप में देखते है। कमेंट में जरूर बताना

आज कल के देखावे की दुनिया में हर कोई बॉडी बनाना चाहता है ताकि उसकी पर्सनालिटी आकर्षक हों, हर कोई उसकी बॉडी की तारीफ करें, उसके दोस्त या गर्लफ्रेंड बने। जो लोग दुबले-पतले होते है वह भी अपनी बॉडी बनान चाहते है लेकिन उनके पास कोई ज्ञान नहीं होता की घर पर बॉडी कैसे बनाये? या बॉडी बनाने के तरीके क्या होते हैं?

 घर पर बॉडी बनाने के कुछ सुझाव :-

  1. बॉडी बनाने के लिए सभी बुरी आदतों को छोड़े।
  2. बॉडी बनाने के लिए सही खान-पान पर ध्यान दें।
  3. घर पर फिटनेस बनाने के लिए Exercise करें।

अब मै आपको उन सभी तरीकों के बारे में बताऊंगा जिनकी मदद से आप अपने घर बैठे ही बिना कोई खर्च किए अपनी बॉडी बना सकते है। 

घर पर बॉडी बनने के लिए अपनी बुरी आदतों को छोड़े 

हर इंन्सान के अंदर कुछ अच्छी और बुरी आदतें होती हैं। लेकिन सफल वही होता है जो अपनी बुरी आदतों पर कंट्रोल कर लेता हैं। इसी तरह शरीर को फिट और तंदुरुस्त तभी रखा जा सकता है जब आप अपनी बुरी आदतों को छोड़ने के लिए सकारात्मक रवैया अपनाना शुरू कर दें जैसे की :-

धूम्रपान छोड़े :-

धूम्रपान एक बहुत बुरी आदत होती है जो व्यक्ति इसका सेवन करता है उसका शरीर अंदर ही अंदर नष्ट होना शुरू हो जाता हैं। ऐसे में अगर आप अपनी बॉडी बनाने की सोच भी रहे है तो सबसे पहले आपको इस बुरी आदत को छोड़ना होगा। धूम्रपान को छोड़ने के लिए आप बहुत से तरीको को अपना सकते हैं। यदि आप धूम्रपान के अलवा खैनी, गुटखा, पान-सुपारी आदि का भी सेवन करते है तो उसे जल्द से जल्द बन्द कर दें।

हस्थमैथुन छोड़े :-

आज कल की हर युवा पीढ़ी इस चीज़ का लत लग गई हैं। लेकिन यदि किसी भी काम को ज़रूरत से ज्यादा बार किया जाए तो वह बुरा प्रणाम दे सकती हैं। बार बार हसमैथुन आपकी बॉडी को कमज़ोर बना देता हैं। ऐसे में अगर आप अपनी बॉडी बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपनी इस लत को छोड़ना होगा।

देर से उठने की आदत को छोड़ :-

दोस्तों हमे अपने आपको यदि फिट और हमेशा स्वस्थ रखना है तो हमे सुबह जल्दी उठने की आदत डालना होगी। पुराने लोग कहते थे, की हमे सूरज उगने से पहले उठना चाहिए और जो लोग सूरज उगने से पहले उठकर घूमते है उनका शरीर अपने आप ही फिट रहता है। मगर आजकल के लोग उठते तो 8 बजे है पर दिखावे के लिए Gym जाते है पर हमे इससे बचने के लिए जल्दी उठने की आदत डालना चाहिए।

बॉडी बनाने के लिए सही खान-पान पर ध्यान दें

एक सही खान-पान शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। अक्सर देखा जाता है की गलत खान-पान से लोग जल्दी बीमार पड़ जाते हैं तथा मोटापे, हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। दरअसल, संतुलित आहार या बैलेंस डाइट बॉडी बनाने के लिए बहुत आवश्यक होता हैं। इसलिए अगर आप कार्ब, प्रोटीन, वसा, फाइबर, विटामिन, खनिज और पानी जैसे जरुरी चीजों का सेवन करते हो तो आपकी बॉडी बहुत जल्दी बन सकती हैं।

समय अनुसार भोजन करें :-

यदि आपको अपने मसल्स या सिक्सपैक्स बनाने है तो आपको अपने खाने के तरीके में बदलाव करनी पड़ेगी। भूख से ज़्यदा भोजन न करें। दिन में तीन से चार बार भोजन शरीर की भूख को मिटाने के लिए पर्याप्त होता हैं। खाने को धीरे-धीरे तथा चबा कर खाएं।

शरीर में पानी की कमी न होने दे :-

हवा के बाद यदि कोई दूसरी चीज़ मनुष्य के लिए बहुत जरूरी होती है वह पानी हैं। यदि सही मात्रा में शारीर को पानी नही मिलता है तो वह अनेक रोगों का कारण बन जाता हैं। तथा कुछ रोग ऐसे होते है जिनको पानी द्वारा दूर भी किया जा सकता है। यदि आप दिन में कम से कम 2 लीटर या 8 गिलास पानी पीते है तो आपकी बॉडी बिलकुल तन्दुरुस्त और फुर्तीली बानी रहेंगी।

पोस्टिक आहार खाये :-

मित्रो हमारे शरीर को बिगाड़ने या सुधारने में सबसे बड़ा योगदान होता है, हमारे आहार का की हम क्या और किस तरह का खाना खाते है, कई चीजे हमारे शरीक को स्वस्थ भी रखती है, और कई चीजे शरीर को खराब भी कर सकती है तो हमे उन चीजों का चुनाव करना चाहिए जिससे हमारी Body को लाभ मिले हमेशा पोस्टिक आहार खाये बाहर के खाने से बिलकुल बचे और यदि हम हमेशा अच्छा खाएंगे तो हमारी Fitness हमेशा बनी रहेगी।

घर पर फिटनेस बनाने के लिए Exercise करें

घर पर बॉडी बनाना बहुत आसान है इसके लिए आपको किसी भी GYM में जाने की जरूरत भी नही है। सब आपको कुछ एक्सरक्सीज़ नियमित रूप से करने की जरूरत है। दोस्तो अच्छी बॉडी कौन नही बनाना चाहता है आज के समय मे सभी चाहते है कि उनकी बॉडी बहुत ज़्यादा मस्कुलर बन जाए। इसलिए नीचे मैं आपको ऐसे एक्सरसाइज बताऊंगा जिनको आप अपने घर पर ही कर सकते हैं। किसी भी GYM सामग्री की आवश्यकता नही हैं।

दौड़ लगाए :-

कोई भी व्यक्ति हो और चाहे किसी भी उम्र का हो वह अपने शरीर को स्वस्थ और तंदरुस्त रखने के लिए दौड़ लगा सकता है। मित्रो दौड़ बहुत ही अच्छा उपाय है body को फिट रखने के लिए यदि कोई इंसान रोज सुबह उठ  कर 1 – 2 किलोमीटर दौड़ लगाए तो उसे किसी भी प्रकार से व्यायामशाला में जाने की जरूरत नहीं है। दौड़ से शरीर का रक्त संचार बढ़ता है और हमारी मास पेशिया मजबूत होती है, इसलिए रोज सुबह दौड़ लगाए ,

रस्सी कूदना :-

रस्सी कूदना बहुत फायदेमंद और सेहतमंद रहता है। इस एक्सरसाइज को आदमी, औरत यहाँ तक कि बच्चे भी बहुत सरलता से कर सकते हैं। रस्सी कूदने से बॉडी के सभी पार्ट्स फ्लेक्सिबल और एक्टिव हो जाते है। इससे हाथ पैर और पेट की चर्बी जल्दी कम हो जाती है। इस एक्सरसाइज को आप अपने घर के किसी भी कोने में कर सकते हैं।

क्रंचेज :-

इस एक्सरसाइज को करने से शरीर के मसल्स को सबसे ज्यादा लाभ मिलता हैं। इससे मसल्स मज़बूत होते है। रोजाना आप 10-12 क्रंचेज आप कर सकते हैं। यह इम्यून सिस्टम को सही रखता है और पेट की चर्बी को कम करता है और सिक्सपैक बनाने में मद्दत करता है।

पुश अप्स :-

यह बहुत पॉपुलर एक्सरसाइज है हर कोई इस एक्सरसाइज को बॉडी बनाने के लिए करते हैं। सबसे अच्छी बात है कि इसको करने से पूरी बॉडी में एनर्जी और फुर्ती आ जाती हैं। इससे अपर बॉडी यानी कंधों, कमर, बाजू और सीने की मसल्स और हड्डियों (Exercise For Strong Muscle) को ताकत मिलती है। इससे नई मसल्स भी क्रिएट होने के साथ ही ट्राइसेप्स और बाइसेप्स भी बढ़ती हैं।

साइक्लिंग :-

दोस्तो साइकिलिंग एक ऐसा चीज है जिसका इस्तेमाल अपने कभी न कभी जरूर किया होगा। आज कल सुबह के समय साइक्लिंग करने से एक तो तंदुरुस्त हवा मिलती है और साथ ही साथ पैर की मसल्स भी मजबूत होती हैं। इससे दिल की बीमारी और सांस लेने में होने वाली समस्या से भी बचा जा सकता है।

प्राणायाम करे :-

मित्रो प्राणायाम हर बीमारीका इलाज है और हर बीमारी को रोकने के लिए भी एक बहुत ही स्टिक उपाय है, प्राणायाम याने योग सदियों से चला आरहा है, हमारे देश में युगो – युगो से ऋषि – मुनि प्राणायाम करते आए है। उस समय ना कोई जिम होता था न कोई कसरत की मशीन पर फिर भी लोग तंदरुस्त रहते थे। और लम्बी उम्र जीते थे, तो मित्रो हमे भी आज के दौर में खुद को फिट रखने के लिए प्राणायाम का सहारा लेना चाहिए।

अच्छी नींद ले :-

दोस्तों नींद ना आना या सही तरिके से न सोना फिटनेस खराब करने का बहुत बड़ा कारण है, आजकल लोग अपने काम की वजह से 15 – 20  घंटे काम करते है. और अपने लिए सोने का भी ठीक तरह से समय नहीं निकाल पाते तो दोस्तों यदि आपको तंदरुस्त रहना है, तो रोजाना भरपूर नींद ले ताकि आप Gym जाने की झंझट से भी बच सके और फिट भी रह सके.

तो मित्रो यह थी पोस्ट “Ghar Par Body Kaise Banaye? में समझता हूँ आपको यह पोस्ट बहुत अच्छी लगी होगी और आप इस post को पढ़कर अपने जीवन में जरूर Follow करेंगे, और अपने शरीर को हमेशा फिट रखेंगे और यदि आपके पास भी फिट रहने का कोई उपाय है तो वो आप हमे Comments के माध्यम से बता सकते है। 

यह भी पढ़िए :-

 

Leave a Comment