दोस्तों आज इस पोस्ट में हम Part of Speech के पहले भाग यानि ‘Noun‘ के बारे में जानेंगे और सीखेंगे की What is Noun in Hindi? दोस्तों हम अपने वेबसाइट पर रोजाना ऐसे टॉपिक पर लेख लिखते है, जो छात्र/छात्रों के लिए बहुत उपयोगी होते हैं।
दोस्तों स्कूल में अपने Noun के बारे में पढ़ा जरूर होगा। अब आप यहाँ पर Noun in Hindi को विस्तारपूर्वक अध्ययन करेंगे तथा Noun के सभी प्रकार को अच्छे से जानेंगे। दोस्तों आज के पोस्ट में हम नीचे दिए गए सभी विषयो पर चर्चा करेंगे।
♦ What is Noun in Hindi?
♦ Types of Noun in Hindi?
♦ Modern Classification of Noun
♦ Noun Exercise
What is Noun in Hindi?
किसी व्यक्ति, जानवर, स्थान, वस्तु, विचार, या भाव के नाम को Noun कहते हैं।
Noun Definition :-
♦ A noun is the name of a person, animal, place, thing, feeling, or idea.
♦ A noun is the name of anything.
♦ A noun is naming word.
दोस्तों हमने ऊपर जो परिभाषाए बताई है उससे यह स्पष्ट है कि Noun एक naming word है। हम जो भी देखते है, जानते हैं, सोचते हैं या अनुभव करते हैं, उन सभी के नाम Nouns हैं।
दोस्तों आइये Noun (नाउन) को कुछ उदाहरण द्वारा समझने की कोशिश करते हैं।
नीचे दिए गए वाक्यों को देखें –
- Rohit is a farmer.
- There is a pen on the table.
- The cows gives milk.
- India is a country.
ऊपर दिए गए वाक्यों में इस्तेमाल करे गए शब्द Rohit, Farmer वयक्तियों के नाम हैं; जबकि Cow एक जानवर का नाम हैं; Milk, Pen, Table वस्तुओ के नाम हैं; India और Country स्थानों के नाम हैं। Grammar की भाषा में हम इन्हे Nouns कहते हैं।
Types of Noun in Hindi
- Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा)
- Common Noun ( जातिवाचक संज्ञा)
- Collective Noun (समूहवाचक संज्ञा)
- Material Noun (द्रव्यवाचक संज्ञा)
- Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा)
Proper Noun In Hindi
जिस Noun (संज्ञा) से किसी विशेष व्यक्ति, देश या स्थान आदि का बोध हो उसे Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा) कहते है।
और/OR
किसी व्यक्ति, स्थान, जानवर या वस्तु के खास नाम को Proper Noun कहते हैं।
Proper Noun Definition :-
♦ A proper noun is the name of a particular person, animal, place or thing.
- Madhu was born on Tuesday.
- Delhi is the capital of India.
- The Gita is a sacred Book.
इन sentences में Madhu एक particular girl का नाम है; Tuesday एक particular day का नाम है; Delhi एक particular city का नाम है; India एक particular country का नाम है; और Gita एक particular book का नाम है। अतः ये words ‘Proper Noun’ है।
Example of Proper Noun In Hindi
निम्नलिखित सभी Proper Noun हैं, जैसे :-
1) व्यक्तियों के ख़ास नाम
Ram, Shyam, Seeta, Geeta, John, Joseph, Sultan, etc.
2) स्थानों के खास नाम
New Delhi, Patna, Kolkata, Asia, Africa, etc.
3) जानवरों के खास नाम
Lucy, Pussy, Tom, Moti, Chetak, etc.
4) पुस्तकों/ग्रंथो के खास नाम
The Ramayana, The Bhawadgeeta, The Quran, The Bible, The Blue Umbrella, etc.
5) भाषाओ के खास नाम
Sanskrit, Hindi, Urdu, Bengali, Bhojpuri, French, etc.
6) पत्र-पत्रिकाओ एवं समाचारपत्रों के खास नाम
The Times Of India, The Hindustan Times, etc.
7) पर्व-त्यौहार के खास नाम
Holi, Deepawali, Eid, Christmas, Baisakhi, etc.
8) दिनों और महीनों के खास नाम
February, Chait, Baisakh, Ramzan, etc.
9) स्मारकों एवं भवनों के खास नाम
The Jantar Mantar, The Golghar, etc.
10) नदियों, झीलों, महासागरों आदि के खास नाम
Jamuna, The Chilka, The Indian Ocean, etc.
11) पहाड़ो, चोटियों, पठारों के खास नाम
Himalayas, The Kailash, The Plateau Of Tibet, etc.
12) आकाशीय पिंडो, दिशाओ आदि के खास नाम
Sun, The Moon, The East, The West, etc.
Common Noun In Hindi
जिस Noun (संज्ञा) से एक वर्ग अथवा जाति के प्रत्येक व्यक्ति या वस्तु का बोध हो, उसे Common Noun (जातिवाचक संज्ञा) कहते हैं।
और/OR
जिस Noun से किसी खास व्यक्ति, जानवर, स्थान, या वस्तु का बोध न होकर पूरी जाति या श्रेणी का बोध होता है, उसे Common Noun कहते हैं।
Common Noun का अर्थ है :- shared by all of the same group.
Common Noun Definition :-
♦ A common noun is a name given in common to every person, animal, place or thing of the same class or kind.
Example of Common Noun in Hindi
निम्नलिखित सभी Common Nouns है-
1) व्यक्तियों के सामान्य नाम
Boy, Girl, Man, Woman, Teacher, Student, Doctor, Police, etc.
2) संबंधियों के सामान्य नाम
Mother, Father, Brother, Sister, Uncle, Aunty, etc.
3) पशु, पक्षी, कीट, आदि के सामान्य नाम
Cow, Cat, Rat, Ant, Crow, Snake, etc.
4) स्थानों के सामान्य नाम
Village, Town, City, Country, etc.
5) फल-फूल, सब्जी आदि के सामान्य नाम
Mango, Orange, Lotus, Rose, Tomato, Potato, etc.
6) शारीरिक अंगो सामान्य नाम
Head, Foot, Eye, Ear, Hand, Leg, Tooth, Tail, etc.
7) चीज़ो/वस्तुओं के सामान्य नाम
Pen, Pencil, Bench, Desk, Table, Chair, Bus, Train, etc.
Note:-
⇒ Seeta, Geeta और Mala से खास लडकियों के बोध होता है, अतः ये Proper Noun है। परंतु girl कहने से किसी खास लड़की का बोध न होकर किसी भी लड़की का बोध होता है। अतः girl एक Common Noun हैं।
- Manoj is proper noun, but Boy is common noun.
- Yamuna is a proper noun, but River is common noun.
Collective Noun In Hindi
जिस Noun से एक ही तरह के व्यक्तियों या वस्तुओं के समुह का बोध है, उसे Collective Noun (समूहवाचक संज्ञा) कहते है।
Collective Noun Definition:-
♦ A Collective Noun is the name of a number of persons or things taken together and spoken of as one whole.
Example of Collective Noun in Hindi
- Class (वर्ग)
- Crowd (भीड़)
- Army (सेना)
- Team (दल)
- Family (परिवार)
- Herd (झुंड)
- Bunch (गुच्छा)
- Gang (गिरोह)
- Parliament (संसद)
- Committee (समिति)
‘Army‘ कहने से सैनिकों के समूह का बोध होता है। ‘Crowd‘ कहने से व्यक्तियों के समूह का बोध होता है। इसी प्रकार उपयुर्क्त अन्य शब्द किसी न किसी समूह का बोध कराते है। अतः ये Collective Noun हैं।
Material Noun In Hindi
जिस Noun से किसी द्रव्य/पर्दाथ का बोध होता है, जिसे मापा या तोला जाता है, किन्तु गिना नही जाता हैं, जिससे विभिन्न वस्तुओं का निर्माण होता है, उसे Material Noun (द्रव्यवाचक संज्ञा) कहते हैं।
Material Noun Definition:-
♦ A material noun is the name of a material substance.
Examples of Material Noun in Hindi
- Water (पानी)
- Wheat (गेहूँ)
- Diamond (हीरा)
- Milk (दूध)
- Flour (आटा)
- Gold (सोना)
- Oil (तेल)
- Bread (रोटी)
- Silver (चाँदी
- Ghee (घी)
- Paddy (धान)
- Brass (पीतल)
- Honey (शहद)
- Rice (चावल)
- Iron (लोहा
- Tea (चाय)
- Pulse (दाल)
- Wool (ऊन)
- Coffee (कॉफ़ी)
- Salt (नमक)
- Sand (बालू)
- Ink (स्याही)
- Sugar (चीनी)
- Soil (मिट्टी)
- Petrol (पेट्रोल)
- Paper (कागज)
- Meat (मास)
- Grass (घास)
Note:-
⇒ Wood Material Noun है, परन्तु इससे निर्मित chair, table, bench, house इत्यादि Common Nouns है। Bread भी Material Noun है। अतः आप ‘एक रोटी’ के लिए ‘a bread’ न लिखकर ‘a piece of bread’ लिखें।
Abstract Noun In Hindi
उस गुण, अवस्था, विचार, या भाव के नाम को Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा) कहते हैं, जिसे देखा या छुआ नही जा सकता हैं, सिर्फ अनुभव किया जा सकता है।
Definition of Abstract Noun:-
♦ An abstract Noun is the name of some quality, state, feeling, or idea that we can only think of or feel but cannot see or touch.
Example of Abstract Noun
- Hardness (कठोरता)
- Wisdom (बुद्धिमान)
- Love (प्यार)
- Softness (कोमलता)
- Freedom (आज़ादी)
- Hatred (घृणा)
- Greatness (महानता)
- Slavery (गुलामी)
- Life (जीवन)
- Goodness (अच्छाई)
- Bravery (बहादुरी)
- Death (मृत्यु)
- Kindness (दयालुता)
- Boyhood (लड़कपन)
- Childhood (बचपन)
- Friendship (दोस्ती)
- Honesty (ईमानदारी)
Note:-
⇒ Arts और Science के नाम भी Abstract Noun है, जैसे – Physics, Chemistry, Biology, Music, History, Geography, Grammar, etc.
Modern Classification Of The Noun
आधुनिक अंग्रेजी व्यकरण (Modern English Grammar) में Nouns को तीन भागों में बाँटा गया हैं।
- Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा)
- Countable Noun (गणनीय संज्ञा)
- Uncountable Noun (अगणनीय संज्ञा)
Proper Noun In Hindi
किसी व्यक्ति,जानवर, स्थान, दिन, महीना, वस्तु, इत्यादि के खास नाम को Proper Noun कहते हैं।
Examples:- Sohan, Delhi, Himalayan, Ramayana, January, Nepal, etc.
Countable Noun In Hindi
जिस Noun को हम गिन सकते है, उसे Countable Noun कहते हैं।
Examples:- Cow, Dog, Class, Man, Leg, Eye, Book, River, Army, State, Student, etc.
Uncountable Noun In Hindi
जिस Noun को हम नही गिन सकते है, उसे Uncountable Noun कहते हैं।
Example:- Oil, Water, Rice, Bread, Butter, Flour, Wood, Brass, Love, Beauty, Truth, Boyhood, Childhood, Youth, Kindness, etc.
Note:-
⇒ Uncountable Noun के पहले न तो a/an का प्रयोग होता हैं। यानी a oil, a water, इत्यादि लिखना गलत होगा।
⇒ Countable Noun के पहले a/an का प्रयोग होता हैं। जैसे a boy, an ants, etc.
⇒ Countable Noun का प्रयोग Singular Number और Plural Number में किया जा सकता है।
⇒ Uncountable Nouns का प्रयोग Plural Number में किया जाना संभव नही हैं।
⇒ Countable Nouns जातिवाचक संज्ञा (Common Noun) तथा व्यक्तिवाचक संज्ञा (Proper Nouns) होते हैं।
⇒ Uncountable Nouns के अंतर्गत Abstract Nouns, Material Nouns तथा Collective Nouns आते हैं।
Noun Exercises (1)
नीचे दिए गए Sentences में से Noun को पहचाने और बताइए कि वह Proper, Common, Collective, Material or abstract Noun हैं।
- Ram is the best boy in the class.
- Sympathy is better than gold.
- The juice has no sweetness.
- Friendship is boon.
- The cat has two eyes.
- Sohan has a red car.
- Children drink milk.
- Gandhi ji was a great leader of India.
- There is a cap on his head.
- The ring is made of silver.
Noun Exercise (2)
In each of the following (groups of word, pick out the noun that belong to a different class of nouns from the rest.
- Chair, boy, watch, wood, river
- Gold, silver, ring, iron, brass
- Mango, apple, juice, orange
- Table, desk, class, room, chair
- Milk, ink, tea, coffee, bread, apple
- Techer, student, class, doctor, boy.
Noun {QnA}
Also Read:-